फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धर्मांतरण रोकने के लिए सड़क पर उतरे हिंदू संगठन

धर्मांतरण रोकने के लिए सड़क पर उतरे हिंदू संगठन

Wed, 13 Feb 2019 09:35 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगर बद्दी में धर्मांतरण को रोकने के लिए विभिन्न हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर रोष प्रदर्शन किया। धर्म जागरण मंच के जिला संयोजक संदीप सचदेवा के नेतृत्व में बद्दी बरोटीवाला के हिंदू संगठन नगर परिषद परिसर के सामने एकत्रित हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश सचिव ऋषि भारद्वाज व किसान सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव कौशल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। रोष प्रदर्शन के बाद हिंदू संगठन पुलिस अधीक्षक बद्दी से मिले। सरकारी महिला कर्मचारी द्वारा लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की निंदा करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सुबह 11 बजे अलग अलग संगठनों के पदाधिकारी धर्म जागरण प्रमुख संदीप सचदेवा, हिम परिवेष संस्था के संजीव कौशल, हिंदू जागरण मंच के प्रांत सचिव ऋषि भारद्वाज, हरिओम योगा सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा, आरएसएस के जिला कार्यवाह महेश कौशल, हिंदुत्व डॉट इन्फो के चेयरमैन राजेश जिंदल, आर्य समाज के कुलवीर आर्य, विश्व हिंदू परिषद के गुरदयाल सिंह, पवन कुमार, हिंदू क्षेत्रीय महासभा के ईश्वर ठाकुर, जेएमएस के राजकुमार चौधरी, दून विकास मंच के बेअंत ठाकुर आदि ने एसपी बद्दी से मुलाकात की और महिला कर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। एसपी रोहित मालपानी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि हमारा संविधान सभी को अपनी मर्जी से किसी भी धर्म को मानने की अनुमति देता है। यदि कोई जबरदस्ती लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर आरोपी महिला कर्मचारी को सरकारी पद से बर्खास्त कर जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed