फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दुष्कर्म व गर्भपात के आरोप में दो गिरफ्तार, कोर्ट से मिला पुलिस रिमांड

दुष्कर्म व गर्भपात के आरोप में दो गिरफ्तार, कोर्ट से मिला पुलिस रिमांड

Mon, 07 Jan 2019 07:06 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Mon, 07 Jan 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म और गर्भपात करवाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार कोर्ट में भी पेश किया है जहां से दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार सोलन निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी बेटी को कुछ लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। बताया कि बेटी उसके पास नहीं रहती है। इस शिकायत पर पुलिस ने महिला की बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद उसका गर्भपात दिल्ली में करवाया गया। पुलिस ने शिकायत पर दुष्कर्म के आरोप और गर्भपात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जांच में आरोप सही पाए जाने पर दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया है। यहां से उन्हें तीन दिनों की पुलिस रिमांड मिली है। एएससपी सोलन ने मामले की पुष्टि कर बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed