फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कारोबारी के कार्यालय में पिस्टल निकालने के 30 मिनट में बदमाश गायब

कारोबारी के कार्यालय में पिस्टल निकालने के 30 मिनट में बदमाश गायब

Fri, 04 Jan 2019 06:54 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Fri, 04 Jan 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। कारोबारी के कार्यालय में घुसकर पिस्टल तानने वाले तीनों आरोपियों के अचानक गायब हो जाने से साफ हो गया है कि वे सोलन शहर को अच्छी तरह से जानते थे। वे पूरी तैयारी के साथ आए थे ताकि घटना के बाद उन्हें भागने में कोई परेशानी न हो। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों के शहर में रेकी करने की भी संभावना है। कारोबारी के कार्यालय में वारदात 10:43 बजे सीसीटीवी में कैद हुई है। उसके बाद ठीक ग्यारह बजे पुलिस के आला अधिकारियों तक वारदात का संदेश पहुंच गया।

करीब सवा ग्यारह बजे जिला में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। 30 मिनट में पूरा पुलिस बल मौके पर मौजूद था। साथ ही पुलिस ने जिला से बाहर जाने वाली सीमाओं को सील कर हाईवे व अन्य छोटे मार्गों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। इस सब के बावजूद आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे हैं। आरोपियों के अचानक गायब हो जाने की वजह से अब शहर भर में लगे सीसीटीवी को दुरुस्त करने की मांग भी उठने लगी है।
विज्ञापन


पुलिस ने पूरे शहर में सीसीटीवी का प्रबंध कर रखा है लेकिन इनमें से कुछ ही काम कर रहे हैं। इस वजह से घटना के बाद पुलिस को सीसीटीवी से ज्यादा मदद नहीं मिल पाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी हर हाल में पकड़े जाएंगे। पुलिस पुख्ता जानकारी के साथ कड़ी दर कड़ी आरोपियों की तरफ बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed