फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   वाकनाघाट में निजी विवि के चार छात्रों से 15.7 ग्राम चिट्टा बरामद

वाकनाघाट में निजी विवि के चार छात्रों से 15.7 ग्राम चिट्टा बरामद

Fri, 05 Oct 2018 06:48 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। पुलिस ने कंडाघाट थाना के तहत चार युवकों को चिट्टे समेत गिरफ्तार किया है। यह चारों वाकनाघाट में एक निजी विवि के छात्र हैं और सभी किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अब इस मामले के सिलसिले में विवि कैंपस में भी दबिश दे सकती है।

जानकारी के अनुसार कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और देहुंघाट के रहने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी वाकनाघाट में एक किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कमरे में दबिश दी। कमरे में दबिश के समय चारों युवक मौजूद थे। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और वहां से 15.7 ग्राम चिट्टा बरामद कर लिया। पुलिस ने चारों युवकों को सुबह नौ बजे गिरफ्तार किया और उन्हें कंडाघाट थाना ले आई। यहां आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है कि चारों छात्र चिट्टा कहां से लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि जिला भर में चल रहे विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पुलिस की गश्त बढ़ाने के भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि यदि किसी को चिट्टे के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वे पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed