फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कर्नाटक रवाना सेब से लदे दो ट्रक रास्ते से गायब

कर्नाटक रवाना सेब से लदे दो ट्रक रास्ते से गायब

Wed, 13 Sep 2017 10:40 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
सोलन। सब्जी मंडी सोलन के सेब कारोबारी ने एक ट्रांस्पोर्ट कैरियर मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस थाना सोलन में दर्ज करवाई है। इसमें कारोबारी ने सेब से लद्दे दो ट्रक को ट्रांस्पोर्टर द्वारा बेचे जाने का आरोप लगाया है। मामला पांच और आठ सितंबर का है। कारोबारी ने सब्जी मंडी की एक दुकान से लाखों रुपये के सेब खरीद कर बाहरी राज्यों को दो ट्रकों में रवाना किया। लेकिन उचित समय और स्थान पर जब ट्रक नहीं पहुंचे तो कारोबारी ने इसकी इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस ने शिकायत के आधार मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार को थाना सोलन में लख्यान फ्रुट कंपनी सब्जी मंडी सोलन के बलबीर सिंह गांव कुल्लग कुपवी ने शिकायत की है कि सांई ट्रांसपोर्ट कैरियर के मालिक प्रवीन नैन ने दो ट्रक एचआर नंबर 56-9580 और एचआर नंबर 58 बी -2496 में एलएफसी शैड नंबर 70 से सेब लोड करके 5 सितंबर और 8 को सोलन से बैलगांव कर्नाटक के लिए भेजे थे। लेकिन तय समय और स्थान पर सेब से लद्दे ट्रक नहीं पहुंचे तो उन्होंने ट्रक चालक सहित ट्रांस्पोर्ट से संपर्क करना चाहा। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने धारा 406 भादसं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी परवाणू सेब मंडी से सेब से लद्दा ट्रक मुंबई के लिए निकला था लेकिन वह भी रास्ते से ही गायब हो गया है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed