{"_id":"5bffd060bdec2241532474f0","slug":"21543491680-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतड़ोल पंचायत के नालटू नाला में मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतड़ोल पंचायत के नालटू नाला में मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
Updated Thu, 29 Nov 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
suicide case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट थाना के तहत एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। मृतक की पहचान रंजीत कर्केटा उम्र 30 वर्ष बेस्ट बंगाल दार्जलिंग के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार उपमंडल कंडाघाट की पंचायत सतड़ोल के साथ लगते नालटू नाला में सायं 6:00 बजे एक मजदूर ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। रंजीत कर्केटा गांव में किसी ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता था। मृतक ने किसी के खेत में जाकर एक पेड़ से फंदा लगा लिया। सतड़ोल पंचायत की प्रधान सुखदेई ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कंडाघाट पुलिस के साथ सोलन से डीएसपी अमित ठाकुर ने घटना स्थल का दौरा किया। घटना की पुष्टि कर एएसआई प्रकाश चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर गहनता से जांच जारी है।
विज्ञापन