फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जौणाजी के जंगल में संदिग्ध हालात में लटका मिला नेपाली मजदूर का शव

जौणाजी के जंगल में संदिग्ध हालात में लटका मिला नेपाली मजदूर का शव

Tue, 13 Nov 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 13 Nov 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
जौणाजी के जंगल में संदिग्ध हालात में लटका मिला नेपाली मजदूर का शव

जौणाजी मशीवर में एक नेपाली मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थिति में रविवार देर शाम को पेड़ से लटका मिला है। पुलिस को इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति अपने कमरे से पांच नवंबर से गायब था लेकिन इसके लापता होने की कोई शिकायत थाना या चौकी में दर्ज नहीं की गई थी। मृतक मशीवर में मजदूरी का कार्य करता था। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में अभी तक आत्महत्या या फिर हत्या का कोई खुलासा नहीं हुआ है। जिसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक मशीवर में मजदूरी का कार्य करता था। जोकि पांच नंवबर से उक्त क्षेत्र से लापता बताया जा रहा था, लेकिन उसके संबंधी सहित रिश्तेदारों ने भी इसकी कोई शिकायत थाना-चौकी में दर्ज भी नहीं करवाई थी। वहीं रविवार को जब इस साथ वाले लोग उसे जंगलों में तलाशने लगे तो वह उन्हें भाजो के जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शव सड़ने लग गया था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय बलदेव बहादुर निवासी नेपाल के रूप में की है जो वर्तमान में जौणाजी क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था।

एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जौणाजी के जंगल में एक शव पेड़ से लटका है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति अपने कमरे से पांच नवंबर से गायब था लेकिन लापता होने की शिकायत दर्ज नहीं थी। उन्होंने बताया कि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या की है या फिर इसकी हत्या हुई है। पुलिस अभी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed