फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ स्वारघाट हाईवे पर बस ट्रक में भिड़ंत चालक सहित आधा दर्जन जख्मी

नालागढ़ स्वारघाट हाईवे पर बस ट्रक में भिड़ंत चालक सहित आधा दर्जन जख्मी

Wed, 17 Oct 2018 07:52 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
जगतपुर में बस-ट्रक में भिड़ंत, छह लोग घायल
विज्ञापन

नालागढ़ स्वारघाट हाईवे पर सुबह नौ बजे हादसा, गंभीर घायल महिला पीजीआई रेफर
रामशहर वाया स्वारघाट होकर आ रही थी परिवहन निगम की बस
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट हाईवे-105 पर जगतपुर (जोघों) के पास एचआरटीसी नालागढ़ डिपो की बस की गैस सिलेंडरों वाले ट्रक से हुई भिड़ंत में चालक सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत ही नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस के मुताबिक इन घायलों में से एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने परिवहन निगम के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि परिवहन निगम की बस चालक से ब्रेक नहीं लग पाई और आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार रामशहर वाया स्वारघाट होकर नालागढ़ को परिवहन निगम नालागढ़ डिपो की बस एचपी 12ई 6745 को लेकर चालक रवि कुमार लेकर आ रहा था। जोघों के समीप जगतपुर गांव के पास ही यह हादसा पेश आया है जिससे बस आगे चल रहे गैस सिलेंडरों वाले ट्रक के डाले से जा टकराई। बस का सामने वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। बस में आगे सवार आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। इस हादसे में केवल कृष्ण (25) पुत्र जगतराम निवासी गांव रंढाला, डाकघर लूणस, पूजा देवी पुत्री रामेश्वर (18) निवासी गांव कूनप्लेट डाकघर स्वारघाट, प्रीतो देवी (58) पत्नी रामजी निवासी गांव धार डाकघर नंड, रामप्यारी (45) पत्नी रामपाल निवासी गांव कूनप्लेट, डाकघर स्वारघाट, चालक रवि कुमार (32) पुत्र हेमशंकर निवासी गांव रामशहर, बालकृष्ण पुत्र जगतराम निवासी गांव भटौली शामिल है। इनमें से प्रीतो देवी को पीजीआई रेफर किया गया है। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों का मेडिकल करवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed