फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बद्दी में ट्रैक्टर से गिरकर महिला मजदूर की मौत

बद्दी में ट्रैक्टर से गिरकर महिला मजदूर की मौत

Mon, 22 Apr 2019 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। गेहूं की फसल काटने के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रही महिला मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई। महिला ट्रैक्टर पर बैठी थी कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर पड़ी। गिरते ही वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर का एक पहिया महिला की बाजू को रौंदता हुआ निकल गया।

इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान सोमवती पत्नी नेम चंद निवासी बगरैन तहसील बसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सोमवार को उर्मिला देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव पिनारा डाकघर पिनारा खास तहसील बसौली बदायूं उत्तर प्रदेश लेबर चौक साई रोड बद्दी से ट्रैक्टर में गेहूं काटने के लिए भुड्ड गई थी। इसके साथ सोमवती पत्नी नैम चंद निवासी गांव व डाकघर बगरैन तहसील बसौली जिला बदायूं और दो अन्य महिलाएं तथा कुछ आदमी ट्रैक्टर पर बैठे थे। जब ट्रैक्टर चालक कैडबरी उद्योग के पास पहुंचा तो उर्मिला देवी नीचे गिर गई और ट्राली का पहिया उसकी बाजू पर आ गया। उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक हेमराज निवासी गांव खास खौल दासोमाजरी तहसील बद्दी ट्रैक्टर चला रहा था। पुलिस ने अन्य महिला मजदूरों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक हेमराज के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed