{"_id":"5bf9441ebdec2241a73a6e0c","slug":"201543062558-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग के यार्ड से स्क्रैब चोरी करने पर एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उद्योग के यार्ड से स्क्रैब चोरी करने पर एक गिरफ्तार
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग के यार्ड से स्क्रैप चोरी करने पर एक गिरफ्तार
नालागढ़ (सोलन)। माइक्रो टर्नर उद्योग के स्क्रैप यार्ड में रखे रिजेक्ट गियर पार्ट चोरी करने के मामले में सुरक्षा प्रभारी की दर्ज शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रामप्रकाश वर्मा निवासी गांव बस्सी, डाकघर ढकरियाणा तहसील कसौली ने बताया कि वह माइक्रो टर्नर फैक्ट्री यूनिट-6 में सुरक्षा प्रभारी के तौर पर काम कर रहा है। सिक्योरिटी सुपरवाइजर के अवकाश पर होने के कारण वह मेन गेट में सुरक्षा गार्ड के साथ ड्यूटी पर था। इसी दौरान एक पिकअप आई जिसे जांच के लिए रोका गया तो उसमें तीन थैले रखे हुए थे। इनमें उद्योग के स्क्रैप यार्ड में रखे रिजेक्टिड गियर पार्ट भरे हुए थे। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत पर तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक श्याम लाल निवासी गांव मीरापुर डाकघर व तहसील शाहबाद जिला रामपुर यूपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।