{"_id":"5c9fa4cebdec22141d19eb65","slug":"191553966286-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा सहित तीन बाइक सवार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांजा सहित तीन बाइक सवार गिरफ्तार
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने तीन बाइक सवारों को गांजा समेत गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। मिली जानकारी अनुसार एसआईयू टीम गश्त पर थी तो सूचना मिली कि कुछ लोग गांजा लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने बाइक एचपी-18ए-3191 को रोका। जब पुलिस ने बाइक सवारों की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। इस पर बाइक सवार दीपू राम पुत्र गोपी सिंह निवासी गांव टगरा कंगन तहसील कालका, जिला पंचकूला हरियाणा, देवराज पुत्र रंगीनाथ निवासी गांव माजरा बंगाला कॉलोनी तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर और नाथिया पुत्र मनफूल निवासी वार्ड-5 तहसील बालाचौर, जिला नवांशहर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी यहां झुग्गी-झोंपड़ी में रहते हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 किलो 703 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि एसआईयू टीम ने यह कार्रवाई बद्दी के वर्धमान चौक के पास अमल में लाई है। तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। तीनों को पुलिस अदालत में पेश करेगी।