{"_id":"5c5048b8bdec2253a33c4d20","slug":"191548765368-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ से दिल्ली जा रही बस की ट्रक से टक्कर, घायल महिला पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालागढ़ से दिल्ली जा रही बस की ट्रक से टक्कर, घायल महिला पीजीआई रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ से दिल्ली जा रही परिवहन निगम नालागढ़ डिपो की एक बस को तड़के करीब सवा पांच बजे पीछे चल रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गई और एक खंभे से टकराते हुए अटक गई। बस में करीब दो दर्जन सवारियां थीं जिनमें से कई को चोटें आई हैं। एक गंभीर घायल महिला को नालागढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई घायलों को नालागढ़ अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी नालागढ़ डिपो की बस अड्डे से चली और करीब सवा पांच बजे जब यह बस बागवानियां के पास पहुंची तो इसके पीछे आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस चालक वाहन पर नियंत्रण न रख सका और बस सड़क से लुढ़कते हुए पीएमडी प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के पास नाली में बाई तरफ पलट गई।
विज्ञापन
बस चालक विजय कुमार पुत्र स्व. विधि चंद निवासी गांव ठेडा डाकघर लोदीमाजरा तहसील बद्दी ने बताया कि बस कंडक्टर अच्छर सिंह पुत्र बख्शी राम के साथ रोजाना की तरह बस को दिल्ली के समय में लेकर जा रहे थे। बस चालक ने कहा कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार की वजह से हुआ और बस में बैठी करीब दो दर्जन सवारियों में से कई को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
नालागढ़ अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के मुताबिक रज्जो देवी निवासी नालागढ़ के बाजू की हड्डी टूटने की वजह से उसे आगामी उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया है। उधर, एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों के मेडिकल करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।