फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कालका-शिमला हाइवे पर सनवारा में हादसा, तीन वाहनों के टकराने से पांच घायल

कालका-शिमला हाइवे पर सनवारा में हादसा, तीन वाहनों के टकराने से पांच घायल

Sun, 16 Sep 2018 11:18 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
कालका-शिमला हाइवे पर सनवारा में हादसा, तीन वाहनों के टकराने से पांच घायल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला हाईवे पर रविवार तड़के करीब 5:00 बजे सनवारा फाटक के समीप तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी धर्मपुर पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार परवाणू से सोलन की ओर जा रही पर्यटकों की एक कार सनवारा फाटक के समीप सेब लादकर आ रही पिकअप गाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर के दौरान पिकअप के पीछे तेज रफ्तार में चल रहा टिपर चालक गति नियंत्रित नहीं कर पाया और उसने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप चालक सहित कार में सवाल चार युवकों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार में सवार चालक जतिन, मोहित, विरेंद्र और दीपक निवासी हिसार हरियाणा घायल हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं, पिकअप चालक राजेश को भी चोटें आई हैं। इस हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया और काफी देर तक अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। पुलिस ने कार चालक जतिन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पिकअप चालक व घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed