{"_id":"5ac10ea94f1c1bed618b4f43","slug":"181522601641-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम के चालक पर हमला करने के आरोपी तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवहन निगम के चालक पर हमला करने के आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर जाबली में परिवहन निगम के चालक पर बंदूक तानकर हवा में गोलियां दागने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कसौली कोर्ट में पेश किया। यहां आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात को लेकर कड़ी पूछताछ करेगी। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद कर ली गई है। हालांकि यह लाइसेंसी पिस्तौल है लेकिन इसका लाइसेंस पंजाब में बना है। जो हिमाचल में मान्य नहीं है। पुलिस इन सभी पहलुओं पर भी छानबीन करेगी। गौरतलब है कि शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर जाबली के समीप पंजाब के तीन पर्यटकों दलजीत उम्र 31 साल, राजवंत उम्र 36 साल और जसप्रीत उम्र 32 साल निवासी मोहाली पंजाब की निगम की बस से पास लेते समय चालक सुभाष कुमार से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद तीनों ने चालक पर हमला कर दिया और पत्थर के प्रहार से चालक को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच जब बस में बैठी सवारियां चालक के बचाव को आई तो आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर हवा में तीन फायर कर दिए। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्हें पुलिस ने नाका लगाकर परवाणू बाईपास के समीप पकड़ा। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों से पिस्तौल भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने रिमांड की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से छानबीन करेगी।
विज्ञापन
इस मामले के सामने आने के बाद बाहरी राज्यों से घूमने आ रहे पर्यटकों की नियत पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिन तीन पर्यटकों ने परिवहन निगम के चालक पर हमला बोला वे शिमला से घूम कर वापस जा रहे थे। इस बीच यह तीनों पूरी यात्रा के दौरान भरी हुई पिस्तौल के साथ घूमते रहे। इस दौरान उन्होंने कई नाके और वीआईपी जगह भी पार की।