फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   caught sucied

22 वर्षीय युवक ने नशीला पदार्थ सेवन कर दी जान

Thu, 30 Nov 2017 09:51 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
caught sucied
online medicine - फोटो : FILE PHOTO
नालागढ़ (सोलन)।  थाना नालागढ़ के तहत न्यू नालागढ़ में किराये के मकान में रह रहे एक 22 साल के युवक ने नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विनोद कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव सौठा जोखल, डाकघर टटियाना तहसील कमरऊ जिला सिरमौर यहां न्यू नालागढ़ स्थित अवतार सिंह के मकान में बतौर किरायेदार रहता था। इसने मकान के लेंटर पर जाकर नशीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार वह यहां एक उद्योग में काम करता था जहां से उसने नौकरी छोड़ दी थी। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि परिजनों ने किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed