फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   युवक से मोबाइल और नकदी छीनने के मामले में एक गिरफ्तार

युवक से मोबाइल और नकदी छीनने के मामले में एक गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2019 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत बीते वर्ष तीन सितंबर को अपने घर जा रहे एक युवक से मोबाइल और नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने पंजाब के 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। राहगीर युवक से तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने आकर छीना झपटी की और डरा धमकाकर उसका पर्स और मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। जाते-जाते ये नकाबपोश उस पर किसी चीज से प्रहार करके उसे चोटिल कर गए थे।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जसविंदर सिंह पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव निचली संडोली ने बताया था कि वह अपने घर आ रहा था तो तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। तीनों ने नकाब पहन रखे थे और बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने इसका पर्स और मोबाइल छीना और उसे घायल कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की गहनता से तफ्तीश की और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी एनके शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने राशिदपुर डाकघर बेला तहसील चमकौर साहिब जिला रोपड़ निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी जगमीत पहले ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार है। उसे इस मामले में ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed