फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन नप में ठेकेदारों का हंगामा, ईओ कार्यालय में धरना

सोलन नप में ठेकेदारों का हंगामा, ईओ कार्यालय में धरना

Wed, 20 Jun 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
सोलन। नगर परिषद में लंबे समय से भुगतान को लेकर चल रहे विवाद के बाद बुधवार को हंगामा हो गया। अदायगी न होने से नाराज ठेकेदारों ने बुधवार को नप के कार्यकारी अधिकारी विवेक चौहान का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। काफी देर तक दोनों तरफ से गहमागहमी होती रही। इसके बाद कार्यकारी अधिकारी को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ठेकेदारों को खदेड़ दिया। धरने पर बैठे ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि उन्हें काफी माह से करवाए कार्यों का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

नगर परिषद में काफी समय से खाली चल रहे कार्यकारी अधिकारी के पद के चलते यह नौबत आई है। वर्तमान में कमेटी के कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार आरटीओ सोलन को सौंपा है। नए आरटीओ ने कुछ दिन पहले ही सोलन में अपना कार्यभार संभाला है। बुधवार को कमेटी के ठेकेदार पैसों के भुगतान न होने के चलते कार्यकारी अधिकारी के कमरे में धरने पर बैठ गए। इस दौरान ठेकेदारों ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इस दौरान अधिकारी का कमरा न खुलने के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के आने के बाद दरवाजा खोला गया और मामले को शांत करवाया गया। इस दौरान करीब 20 ठेकेदार धरने पर बैठे रहे। नगर परिषद में चल रही स्टाफ की कमी के कारण लोगों सहित ठेकेदार भी परेशान हैं। उन्होंने नगर परिषद से जल्द से जल्द पैसों का भुगतान करने की मांग की है। नप के ठेकेदारों को करीब चार महीनों से भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन


मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं अफसर : डोभाल
ठेकेदार यूनियन के सचिव एवं जिला भाजपा के सचिव विवेक डोभाल ने कहा कि छह माह से भुगतान अटका था। कुछ अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। इसके चलते ठेकेदारों को यह कदम उठाना पड़ा एसएचओ रविंद्र कुमार मौके पर पुलिस कर्मचारियों को भेजा था जिन्होंने दरवाजा खुलवाकर मामला शांत करवाया। शिकायत न आने पर किसी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द करेंगे भुगतान करवाने का प्रयास : चौहान
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विवेक चौहान ने बताया कि ठेकेदार भुगतान की मांग कर रहे थे। इसे लेकर उन्होंने कार्यालय में प्रदर्शन किया। बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचित किया था। लेकिन किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया गया। बताया कि बतौर ईओ उन्होंने सिर्फ दो ही दिन काम किया है। ऐसे में उन्हें इस भुगतान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। बताया कि ठेकेदारों का लंबित भुगतान जल्द से जल्द करवाने का प्रयास किया जाएगा।


सोलन नप में स्थायी ईओ नहीं
नगर परिषद सोलन में स्थायी ईओ लंबे समय से नहीं मिल पाया है। पूर्व में ईओ रहे बीआर नेगी के पास भी रामपुर के साथ सोलन का जिम्मा था। इसकी वजह से अक्सर काम प्रभावित होते थे। लेकिन उनके जाने के बाद अब तक कई दूसरे अधिकारियों को ईओ की जिम्मेदारी देकर काम चलाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अधिकारियों के पास अपने विभाग की जिम्मेदारी होने की वजह से नप का काम प्रभावित हो रहा है। सोलन में इस समय आरटीओ विवेक चौहान को ईओ की जिम्मेदारी सौंपी है। चौहान के पास पर्यटन अधिकारी के साथ सिरमौर जिला का भी अतिरिक्त दायित्व है। ऐसे में उन्हें नगर परिषद को समझने में पूरा समय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed