फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू गालीकांड में दो आरोपी पंचकुला से गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक 14 पकड़े

परवाणू गालीकांड में दो आरोपी पंचकुला से गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक 14 पकड़े

Mon, 25 Feb 2019 06:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
परवाणू गोलीकांड में दो आरोपी पंचकूला से गिरफ्तार
विज्ञापन

अब तक 14 आरोपी पकड़े, पुलिस ने हरियाणा गृह क्षेत्र से ही दबोचे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। परवाणू में 11 फरवरी को हुई गोलाबारी और हिंसा की घटनाओं के तहत आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने फिर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस एसआईटी टीम ने उक्त गिरफ्तारी हरियाणा के पंचकूला से की है। उक्त लोग भी वहीं के निवासी है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने कुल 14 गिरफ्तारी कर ली है। वहीं हाल में पकड़े आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। यहां से पुलिस इन लोगों से पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगेगी। जानकारी के अनुसार ताजा घटनाक्रम में थाना परवाणू में दर्ज हुए हमले और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपियों में से दो अन्य आरोपियों शोभित निवासी गांव जजाली बरवाला जिला पंचकूला हरियाणा और ऋषि निवासी मकान नंबर 214 गेट खड़क कॉलोनी ओल्ड पंचकूला हरियाणा को रविवार देर शाम को गिरफ्तार किया। इनसे पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

अभी और कई होंगे गिरफ्तार : वीर बहादुर
डीएसपी परवाणू वीर बहादुर ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि कर बताया कि इस मामले में अभी कई और आरोपी नामजद हैं जो पुलिस के डर से फरार हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। परवाणू में कानून व्यवस्था से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed