{"_id":"5ced679abdec220779075dc1","slug":"155906247412-solan-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"टकसाल में कॉस्मेटिक उद्योग में आग से लाखों का माल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टकसाल में कॉस्मेटिक उद्योग में आग से लाखों का माल राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। टकसाल गांव में स्थापित एक कॉस्मेटिक एवं फूड उद्योग में मंगलवार सुबह आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग बुझाने में अग्निशमन विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पांच घंटे बाद करीब सुबह आठ बजे आग पूरी तरह से बुझ सकी।
आग ने उद्योग के पहली मंजिल पर पड़े पूरे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। परवाणू अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर टेक चंद ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 3:00 बजे दूरभाष पर टकसाल गांव के एक उद्योग में आग लगने की सूचना मिलने पर वह तुरंत तीन गाड़ियां, पांच फायरमैन और अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे में आग पर मुख्य तौर पर काबू पा लिया।
आग पूरी तरह आग आठ बजे तक बुझा दी गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए लगभग 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया। टेक चंद ने बताया कि आग उद्योग के पहली मंजिल में लगी थी। जहां पर उद्योग का पैकिंग मैटीरियल, कच्चा माल और कुछ छोटी छोटी मशीनें पड़ी थी। आग लगने से शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। टेक चंद ने कहा कि इस आग में उद्योग का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के प्रयास से लगभग एक करोड़ रुपये के नुकसान होने से बचा लिया। उद्योग के महाप्रबंधक राजेश यादव ने बताया कि उद्योग में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई थी। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दूरभाष को दी। उन्होंने बताया कि आग में भवन के पहली मंजिल में रखे गए पैकिंग मैटीरियल, कच्चा माल और छोटी-छोटी मशीनें जलकर राख हो गईं। इससे उद्योग का लाखों का नुकसान हुआ है। नुकसान का पूरा ब्योरा और आकलन किया जा रहा है। उधर, अग्निशमन विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि उद्योग में आग बुझाने के यंत्र स्थापित थे या नहीं।