{"_id":"5b2a84d34f1c1bb26e8b8ffb","slug":"151529513171-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बददी में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुराचार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बददी में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुराचार का आरोप
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। अपने पति के साथ बद्दी में रहने वाली एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला पुराना है और अप्रैल में कांगड़ा में दर्ज हुई इसकी शिकायत के बाद जांच का जिम्मा महिला पुलिस थाना बद्दी के पास पहुंचा है। पुलिस महिला का मेडिकल करवा रही है। महिला का पति यहां नौकरी करता है। शिकायत में कहा है कि जब उसका पति ड्यूटी पर था तो पड़ोसी ने इस वारदात को अंजाम दिया। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि कांगड़ा से आई शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन