{"_id":"5a885a894f1c1b514a8b9d09","slug":"151518885513-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खुंडीधार से पकड़ा चोरी का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने खुंडीधार से पकड़ा चोरी का आरोपी
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। चोरी की सिलसिलेवार घटनाओं से फजीहत झेलती आ रही सोलन पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस आरोपी से चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी के कब्जे से सामान भी बरामद किया है। पकड़ा गया युवक नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शनिवार को खुंडीधार में संदिग्ध हालत में घूम रहे एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ा और पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। एसपी मोहित चावला ने बताया कि शनिवार तड़के एक युवक को पकड़ा गया है। सोलन में हुई चोरियों में शामिल रहा है। पुलिस इसकी मदद से पूरे गिरोह को काबू करेगी।
विज्ञापन