{"_id":"5b23f0164f1c1b264d8b6bd5","slug":"131529081878-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बददी में कार ने मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बददी में कार ने मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी थाना के तहत ढेला चौक के पास ट्रैक्टर से पास ले रहे एक बाइक को उसके पीछे आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में विजय पाल पुत्र भगवान दास निवासी गांव अधकटा ब्राहमण, डाकघर खानपुर यूपी ने बताया कि वह ढेला गांव में बतौर किरायेदार रहता है। अपनी मोटरसाइकिल पर झम्मन लाल और गौरी किशन को लेकर ढेला चौक जा रहे थे। चौक के पास एक कार इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह तीनों सड़क पर गिर गए। इसमें झम्मन लाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसे और गौरी किशन को चोटें आई हैं। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दाड़लाघाट में मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की मौत
दाड़लाघाट (सोलन)। थाना दाड़लाघाट के तहत एक व्यक्ति की बाइक स्किड होने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार कमलेश कुमार (31) पुत्र हरिराम गांव बरयाल डाकखाना मांगू का रहने वाला था तथा मांगू में ही मोबाइल रिपेयर की दुकान करता था। वीरवार रात वह अपनी बाइक से जा रहा था कि अचानक उसकी बाइक मलावण के पास स्किड हो गई। इससे कमलेश कुमार सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। कमलेश का शव पूरी रात सड़क पर पड़ा रहा। सुबह कोई अज्ञात व्यक्ति मालवण से गुजरा तो उसने वहां बाइक और व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक को अर्की अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला की शिकायत पर ससुरालियों पर केस
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी के तहत महिला पुलिस थाना में एक महिला ने अपने ससुरालियों पर इसे तंग करने और माता-पिता को अभद्र गालियां देने का मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि इसका पति कई दिनों तक घर नहीं आता है और वह अलग-अलग कमरे में रहते हैं। इसका परिवार इसे डराता धमकाता रहता है तथा जान से मारने की धमकियां भी दी जाती हैं। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच एएसआई वीना पाल को सौंप दी है।