{"_id":"5997150d4f1c1b1c428b499e","slug":"121503073549-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओच्छघाट हत्यांकाड का आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओच्छघाट हत्यांकाड का आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। ओच्छघाट में युवती को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी युवक को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी धर्म सिंह पुत्र कृपा राम निवासी तिमली को सोलन कोर्ट में पेश किया। एसपी मोहित चावला ने आरोपी को रिमांड मिलने की पुष्टि की है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से केस से जुड़े हर पहलू पर बारीकी से पूछताछ करेगी। ओच्छघाट में आरोपी धर्म सिंह ने तैश में आकर एक युवती पर दराट से तीन वार कर दिए थे। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी युवती को मारने के बाद घसीटते हुए दूसरे कमरे में ले गया और वहां फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने रात भर चलाए अभियान के बाद उसे मनीमाजरा से गिरफ्तार किया था। एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस इस केस में हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार बरामद कर लिया। मृतक युवती की मां के बयान दर्ज किए गए हैं और उसके बयानों के आधार पर ही युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने बीते मनीमाजरा से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन