फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जमानत पर चल रहे व्यक्ति से चरस, अफीम के साथ 1.40 लाख पकड़े

जमानत पर चल रहे व्यक्ति से चरस, अफीम के साथ 1.40 लाख पकड़े

Sat, 13 Oct 2018 07:48 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। पुलिस ने जमानत पर चल रहे एक व्यक्ति से कोटी गांव के समीप चरस, अफीम, चूरापोस्त की खेप के साथ एक लाख 40 हजार रुपये की नकदी पकड़ी है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात सीआईडी स्टेट पुलिस शिमला की टीम ने शिमला-कालका एनएच पर कोटी गांव के समीप एक मारुति गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 451 ग्राम चरस बरामद की गई जिसकी अंतररष्ट्रीय कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

इसके अलावा गाड़ी से अन्य नशे की खेप 116 ग्राम अफीम, 769 ग्राम चूरापोस्त सहित नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान संजीव ठाकुर उर्फ संजू निवासी आंझी (कोटी) के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी 2015 में कोटी में नशे की खेप के साथ पकड़ा गया था जिसे कसौली की एक अदालत से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि आरोपी काफी समय से नशे के कारोबार में लगा हुआ था। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने शुरू की है। सीआईडी स्टेट एएसपी शिमला वीरेंद्र कालिया ने बताया कि चरस और अन्य नशे की खेप के साथ आरोपी को पकड़ा गया है जिसकी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed