फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कर्मी की मौत के बाद बारिश में कंपनी के बाहर सैकड़ों कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

कर्मी की मौत के बाद बारिश में कंपनी के बाहर सैकड़ों कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Sep 2018 06:44 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
कर्मी की मौत के बाद बारिश में कंपनी के बाहर सैकड़ों कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। हरिपुर-संडोली में चॉकलेट बनाने वाले उद्योग मॉन्डलेज इंटरनेशनल लिमिटेड में शनिवार को भी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। भारी संख्या में कंपनी के बाहर पहुंचे कर्मचारियों ने इंसाफ और सुरक्षा की मांग पर हड़ताल जारी रखने का एलान कर भारी बारिश के बीच प्रदर्शन किया। कर्मचारी किसी भी समझौते को तैयार नहीं है।

उद्योग प्रबंधकों ने भी अनिश्चितकाल के लिए अवकाश का पोस्टर कंपनी के मुख्य द्वार पर लगा दिया है। इस बीच शुक्रवार को मशीन की चपेट में आए कामगार मिल्खी राम के शव को लेकर करीब 40 कर्मचारी उसके घर गए हैं। कामगारों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और वे सुरक्षा से समझौता करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। शनिवार को कंपनी के प्रबंधक मौके से गायब हो गए। कंपनी के कर्मचारी हड़ताल कर उद्योग के बाहर प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को कंपनी के कर्मचारी मिल्खी राम की मशीन में फंसने से मौत हो गई थी। मृतक मंडी जिला की सरकाघाट तहसील के बाहा गांव का निवासी था। वह पिछले 10 वर्षों से इस उद्योग में कार्यरत था। शुक्रवार को जब यह हादसा हुआ तो उसे कंपनी के प्रबंधक आनन-फानन में निजी अस्पताल में लेकर गए और वहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सैकड़ों कर्मचारी अस्पताल के बाहर नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों के दबाव के बाद पुलिस ने कंपनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पांच बजे मृतक के परिजन और कंपनी कर्मचारी पुलिस के साथ शव को लेकर नालागढ़ अस्पताल पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव ले जाया गया। शुक्रवार को उद्योग परिसर में कंपनी के सुरक्षा गार्डों के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। एसपी रानी बिंदु सचदेवा ने खुद कंपनी का दौरा किया। इस दौरान सभी कर्मचारी काम छोड़ कर उद्योग के बाहर खड़े रहे।

बर्दाश्त नहीं करेंगे सुरक्षा से समझौता : कर्मचारी
कर्मचारियों में मान सिंह, अजय शर्मा, मदन लाल, अजय कुमार, यशपाल, कुर्बान अली, प्रदीप, राजीव कटोच, हरीश, विनोद और मनोज ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में कंपनी प्रबंधक गायब है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी के शव के साथ कोई प्रबंधक नहीं गया और शव वाहन समेत अन्य सभी खर्च कर्मचारियों ने मिल कर वहन किया। उनकी मांग है कि कंपनी प्रबंधक उनके साथ बातचीत के लिए आगे आएं। कर्मचारियों ने बताया कि मिल्खी राम की मां को कैंसर है जिनके चेकअप के लिए शनिवार को उसे जाना था।


मामले की जांच चल रही है : कंपनी प्रवक्ता
कंपनी प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी परिसर में काम करने वाले सभी लोगों की सुरक्षा और उनके हित कंपनी के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। मानक प्रणाली और कंपनी की सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार दुर्घटना की जांच की जा रही है। संबंधित प्राधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed