फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अनियंत्रित ट्रैक्टर ने वाहनों सहित तीन युवतियों को मारी टक्कर

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने वाहनों सहित तीन युवतियों को मारी टक्कर

Sun, 19 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीन युवतियों
विज्ञापन

को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया
नालागढ़-बद्दी हाईवे पर भुड्ड बैरियर पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ बद्दी हाईवे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पहले वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद राह चलती तीन युवतियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों युवतियां घायल हो गईं हैं। घायलों में से गंभीर रूप से घायल दो युवतियों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि एक युवती को स्थानीय अस्पताल में उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवतियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक भुड्ड बैरियर पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पहले टैंपो को टक्कर मार दी और फिर यह ट्रक से जा टकराया। इसी दौरान यूपी की तीन प्रवासी युवतियां वहां से गुजर रही थी, जो इसकी चपेट में आ गई। इनमें से समीना और मीना को गंभीर चोटें आई हैं, जो पीजीआई में उपचाराधीन हैं। एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है और घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed