फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चालक को अधमरा कर फरार आरोपी पुलिस ने धरे

चालक को अधमरा कर फरार आरोपी पुलिस ने धरे

Thu, 02 May 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। मनाली से भाड़े पर टैक्सी लेकर चालक से मारपीट कर अधमरा छोड़ फरार दो आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। पुलिस ने जगह-जगह उनकी तलाश में दबिश दी और उनके पैतृक गांवों से उन्हें दबोच लिया। पुलिस दो आरोपियों को वाहन के साथ पहले ही पकड़ चुकी है लेकिन फरार होने में कामयाब दो आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।

इन आरोपियों में पुलिस ने नवीन निवासी गांव तिहाड़ खुर्द, तहसील व जिला सोनीपत हरियाणा और अंकित निवासी गांव धनाणा डाकघर बरोदा तहसील गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों में से एक अपने गांव पहुंच गया था जहां पहले से ही गांव में पुलिस टीम उनकी धरपकड़ के लिए घात लगाए हुए थी।
विज्ञापन


पुलिस टीम की अगुवाई एसआई शिव राम कृष्ण ने की जबकि एएसआई विजय पाल, हेड कांस्टेबल इंद्र सिंह, कांस्टेबल भूपिंद्र सिंह, एचएचजी लाभ सिंह शामिल रहे। हरियाणा के ये चार आरोपी मनाली से नूतन कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव फंगवार डाकघर देवधार तहसील चच्चोट की टैक्सी किराये पर मनाली से चंडीगढ़ लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर कुंडलू में इन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही और गाड़ी से नीचे उतरकर उसकी गाड़ी से चाबी निकालकर इसे बाहर खींच लिया। इसके साथ मारपीट कर इसे बेसुध हालत में छोड़ वाहन लेकर फरार हो गए। जैसे-तैसे करके इसने किसी बाइक से लिफ्ट ली और जोघों चौकी में पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और ट्रैफिक चौक नालागढ़ में यातायात प्रभारी रमेश शर्मा की मुस्तैदी से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से वाहन भी रिकवर कर लिया। वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने उनके पैतृक गांवों से गिरफ्तार कर लिया है।


एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि पहले गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। इन दोनों आरोपियों को भी अदालत में पेश कर इनका रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान इनसे किसी गिरोह से तार जुड़े होने के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed