{"_id":"597cc0244f1c1b913e8b498f","slug":"111501347876-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर की लकड़ी चालक सहित तीन धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर की लकड़ी चालक सहित तीन धरे
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बददी (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के बघेरी में वन कर्मियों ने नाके के दौरान खैर की लकड़ी से लदी एक पिकअप और उसमें सवार तीन लोगों को पकड़ा है। वाहन में लकड़ी के 49 लॉग लोड थे। पुलिस में वन खंड अधिकारी जोघों सुदर्शन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि रात को वह वन रक्षकों के साथ वन संपदा की रक्षा के लिए नाके पर थे। मध्यरात्रि एक पिकअप एचपी 69-1166 वहां से गुजरी। इसे रोकने का इशारा किया गया। गाड़ी की जांच की तो इसमें खैर की लकड़ी मिले। चालक और उसमें सवार दो अन्य लोग इसके दस्तावेज नहीं दिखा पाए। गाड़ी में अमरीक सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गांव बैहल तहसील श्रीनैना देवी जिला बिलासपुर, साथ बैठे मोठु राम निवासी गांव सकेड़ी डाकघर जोघों और गुरचरण पुत्र बग्गा राम निवासी गांव डोलां डाकघर खिल्लियां तहसील नालागढ़ बैठे थे। एसपी बीएस चौहान ने कहा कि पुलिस ने फारेस्ट एक्ट एवं भादसं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
टावर लगाने के नाम पर हड़प लिए 5 लाख रुपये
बद्दी (सोलन)। एक मोबाइल कंपनी का 3जी टॉवर लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब सवा 5 लाख रुपये शातिरों ने हड़प लिए। टॉवर लगाने के नाम पर जमीन देने के लिए इच्छुक एक व्यक्ति को अब जाकर इस जालसाजी का पता चला। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज तहरीर में हंसराज मरवाहा पुत्र मस्तराम निवासी गांव रिया डाकघर जोघों ने बताया कि सितंबर 2015 में एक समाचारपत्र में विज्ञापन दिया था। इसमें 3जी टॉवर लगाने के लिए मासिक किराया एक लाख और जमीन मालिक को 90 लाख एडवांस में भुगतान करने के बारे में बताया था। इस पर कंपनी के कुछ लोगों से संपर्क किया और उनके कहे मुताबिक उनके खाते में 5,12,700 रुपये जमा करवा दिए। लेकिन इसके बाद इन लोगों ने इनसे से संपर्क करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के मुताबिक पैसा जमा करने से पहले उन्होंने एक कंपनी के अधिकारी आनंद शर्मा, जीएम आनंद शुक्ला, प्रकाश मेहरा, अंकित शर्मा, अरुण शुक्ला और राजबीर से संपर्क किया। इनके कहे अनुसार उन्होंने फरीदकोट शाखा के दो बैंक खातों में पैसे जमा करवा दिए लेकिन अब इन्होंने संपर्क करना बंद कर दिया है। एसपी बीएस चौहान ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।