{"_id":"6ac77c987783e8eb910b1e77","slug":"crime-news-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-181086-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुलिसकर्मी को धक्का देकर चिट्टा के आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुलिसकर्मी को धक्का देकर चिट्टा के आरोपी फरार
विज्ञापन
डिजिटल न चलाएं...
मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाई थी पुलिस, वापस लाते समय भागा
7.82 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में चिट्टे के आरोप में पकड़ा गया व्यक्ति पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी प्रिंस मेडिकल जांच के बाद वापस लाते समय पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग गया। बुधवार रात साढ़े बजे की घटना है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि, वीरवार शाम तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल नालागढ़ पुलिस ने वार्ड नंबर तीन निवासी प्रिंस को बुधवार को गिरफ्तार किया था। उसे 7.82 ग्राम चिट्टे के साथ पुराने बस अड्डे के पास से पकड़ा था। उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से वापस लाते समय आरोपी ने पुलिस कर्मी को धक्का दिया और फरार हो गया। बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के अनुसार पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही हैं।