फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cricket

सोलन इलेवन ने जीता क्रिकेट खिताब

Wed, 27 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुनिहार (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला,कुनिहार (सोलन) Updated Wed, 27 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
cricket

 नेहरू युवा स्पोर्ट्स क्लब कुनिहार द्वारा आयोजित ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में सोलन इलेवन ने बद्दी को 29 रनों से शिकस्त दी। सोलन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 158 रनों का लक्ष्य बद्दी टीम के समक्ष रखा। बद्दी इलेवन की टीम 20 ओवर में 129 रन ही बना पाई। प्रतियोगिता के दौरान बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार बद्दी टीम के केशव को दिया गया। जबकि, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब सोलन के बंटी को मिला। मेन ऑफ सीरीज बद्दी के रवि के नाम रही। आयोजकों ने विजेता सोलन टीम को 31 हजार रुपये व ट्रॉफी व उपविजेता बद्दी टीम को 21 हजार रुपये व ट्रॉफी दी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब के प्रधान संजय गर्ग ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर विनय गर्ग, सुशील कुमार, भूपेंद्र, सतीश ठाकुर, बलविंद्र कंवर, बलवीर कंवर, राजेंद्र रावत, सुमित मित्तल कंवर, बालाराम, जयपाल, योगी, राज, हंसराज ठाकुर, कुलदीप कंवर,व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed