{"_id":"589f49334f1c1b2b6237901e","slug":"creamination","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठाड़ रियासत के चिराग को दी नम आंखों से अंतिम विदाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुठाड़ रियासत के चिराग को दी नम आंखों से अंतिम विदाई
ब्यूरो, सोलन/कुठाड़
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
कुठाड़ में अकांक्ष की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साले अरुण सेन के बेटे अकांश का शनिवार को उसके पैतृक गांव कुठाड़ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर करीब तीन बजे अकांश का शव पैतृक गांव कुठाड़ पहुंचा। पिता अरुण सेन, प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह और परिवार के अन्य सदस्य शव को पीजीआई चंडीगढ़ से कुठाड़ लाए। जैसे ही शव कुठाड़ पैलेस में रखा गया, चीखो पुकार के साथ मातम पसर गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शाम करीब साढ़े पांच बजे अकांश के शव को उसके जीजा ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक अनिरूद्ध सिंह, करनेश जंग और राम कुमार चौधरी, मुख्य सचिव वीसी फारका, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार,
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान, मुख्यमंत्री के दामाद अंगद सिंह मौजूद रहे। स्वास्थ्य एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी कुठाड़ पैलेस पहुंचकर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
गौर रहे कि वीरवार सुबह पांच बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में अकांश को बीएमडब्ल्यू ने टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया गया था और बाद में टायर ऊपर चढ़ाकर सिर कुचल दिया था। गंभीर रूप से घायल अकांश ने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली।