{"_id":"61100cf38ebc3e78eb7c1b82","slug":"covid-rules-broken-at-kasauli-by-tourists-and-shopkeepers-solan-news-sml3796888191","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर पर्यटक स्थल कसौली में टूटे कोविड नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर पर्यटक स्थल कसौली में टूटे कोविड नियम
विज्ञापन
कसौली पर्यटन स्थल में रविवार को बिना मास्क घूमते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली में वीकेंड पर कोविड नियम टूटे। नियम पालन के लिए कहने पर पर्यटक पुलिस से उलझ गए। यह मामला रविवार करीब साढ़े बारह बजे का है। पुलिस कसौली बाजार पहुंची और कुछ पर्यटक बिना मास्क दिखे तो उनसे मास्क लगाने का आग्रह किया।
पुलिस थाना प्रभारी कसौली संजय कुमार भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस के इतना कहने पर पंजाब से आए पर्यटकों ने बहस शुरू कर दी। मास्क नहीं लगाने का ठीकरा स्थानीय दुकानदारों पर फोड़ दिया। पर्यटकों ने कहा कि स्थानीय कारोबारियों ने मास्क नहीं लगा रखे हैं। कारोबारी खुद कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्हें पुलिस न तो कुछ कहती है और न ही उनके चालान काटे जाते हैं।
पुलिस कर्मियों ने कहा कि नियम सभी के लिए बराबर हैं। स्थानीय कारोबारियों पर भी ये नियम लागू होते हैं और उनके भी चालान किए जाते हैं। कसौली पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को कोविड नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। पर्यटक जब नहीं मानते तो चालान काटे जाते हैं। रविवार को कुछ पर्यटकों ने पुलिस से इस बारे में बहस की।
विज्ञापन
कसौली में कम हुई पर्यटकों की तादाद
कोविड की संभावित तीसरी लहर को लेकर जारी हिदायतों के बाद वीकेंड पर कसौली में कम पर्यटक दिखे। पर्यटकों की संख्या घटने से स्थानीय दुकानदारों और होटल मालिकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि दोपहर तक बाहरी राज्यों के आने का सिलसिला जारी था। बाहरी राज्यों से आए लोगों ने मौसम का लुत्फ उठाया।