फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Court premise to be built by 12 crore in Arki

अर्की में 12 करोड़ से बनेगा आधुनिक कोर्ट परिसर

Sun, 01 May 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
योगेश शर्मा
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की में एक ही छत के नीचे न्याय और कोर्ट कार्यों से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए 12 करोड़ की लागत से कोर्ट परिसर का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र में दो बड़े उद्योग होने के चलते यहां पर दो जज बैठाने की तैयारी है। इससे लोगों के लंबित कार्यों में तेजी आएगी। पांच मंजिला भवन में तीन कोर्ट बनाए जा रहे हैं। आधुनिक भवन में इंटरनेट समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
क्षेत्र में 1985 में कोर्ट भवन बनाया गया था। यह भवन वर्तमान समय के अनुसार छोटा पड़ता जा रहा है। इस भवन में सिविल जज मामलों की सुनवाई करते हैं। उद्योगों के चलते आए दिन सैकड़ों मामले कोर्ट में आते हैं। इसके अलावा जमीन से जुड़े मामलों समेत एनडीपीएस और अन्य मामले चले रहते हैं।
विज्ञापन

कोर्ट में अधिक भीड़ होने के चलते नए भवन बनाने की मांग उठी जिसे अब पूरा कर दिया गया। कोर्ट परिसर के साथ जमीन देखकर कोर्ट परिसर बनाने की कवायद शुरू हुई। लोक निर्माण विभाग ने परिसर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया कर कार्य शुरू कर दिया है। सबसे पहले यहां पर लोक निर्माण विभाग ने कटिंग करवाकर डंगा लगाने का कार्य शुरू किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच करोड़ का हुआ पहला टेंडर
कोर्ट परिसर के निर्माण के लिए पहला टेंडर हाल ही में लगाया गया है। यह टेंडर पांच करोड़ का हुआ है। इसके अलावा सरकार से राशि जारी करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पत्र लिखा है। जैसे ही सरकार से राशि स्वीकृत होती है, कार्य में और तेजी आएगी।
करीब डेढ़ वर्ष में होगा कार्य पूरा
इस भवन का कार्य पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने डेढ़ माह का समय निर्धारित किया है। कोर्ट परिसर को आधुनिक लुक से तैयार किया जा रहा है। पुराने भवन में जो सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं, वे सुविधाएं इस भवन में देने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रयास कर रहा है।
लोगों को मिलेगी लिफ्ट की सुविधा
पांच मंजिलों तक पहुंचने के लिए लोगों को लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है। भवन में दो लिफ्टें लगाई जाएगी। एक लिफ्ट के माध्यम से लोगों के लिए व्यवस्था होगी। जबकि एक अन्य लिफ्ट के माध्यम से जज आ-जा सकेंगे।
ऐसा होगा स्ट्रक्चर
पांच मंजिला भवन में तीन कोर्ट होने के साथ दो सिविल जज बैठेंगे। एक मंजिल सेशन जज के कैंप के लिए दी जाएगी। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर में करीब 50 वाहनों की पार्किंग, कैंटीन की व्यवस्था भी रहेगी। टॉप फ्लोर में मशीन रूम के साथ-साथ बार रूम बनाया जाएगा।
अर्की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष टीआर ठाकुर ने कहा कि 1982 से पहले अर्की कोर्ट में मामलों की सुनवाई के लिए कैंप लगता था। उसके बाद यहां पर कोर्ट लगना शुरू हुआ। अब पुराने भवन में बैठने से लेकर परेशानी आती है। अब पांच मंजिला भवन का निर्माण शुरू हो गया है। यहां पर दो सिविल जज बैठेंगे।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. रवि कपूर ने बताया कि करीब 11 करोड़ 50 लाख की लागत से पांच मंजिला भवन बनाया जाएगा। मौजूदा समय में पांच करोड़ का टेंडर लगाया गया था। कटिंग से लेकर अन्य कार्य पूरा हो गया है। अब भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed