{"_id":"69a9bd6b514dd8f563058bfa","slug":"couple-burnt-by-gas-cylinder-dies-in-pgi-solan-news-c-176-1-ssml1044-164487-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गैस सिलिंडर से झुलसे दंपती ने पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गैस सिलिंडर से झुलसे दंपती ने पीजीआई में तोड़ा दम
विज्ञापन
26 फरवरी को ढेला हुुआ था हादसा,बिहार के भागलपुर के रहने वाले थे दोनों
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपें
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीते 26 फरवरी को गैस सिलिंडर लीक होने से झुलसे दंपती अनिल कुमार और उनकी पत्नी सविता की बुधवार को पीजीआई में मौत हो गई। मानपुरा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बिहार के भागलपुर जिले के दंपती ढेला स्थित अपने किराये के कमरे में रह रहे थे। 26 फरवरी की रात कमरे में छोटे गैस सिलिंडर से गैस रिस गई और पूरे कमरे में जमा हो गई। सुबह पत्नी ने चावल बनाने के लिए गैस चालू की, जिससे आग फैल गई। दंपती किसी तरह कमरे से बाहर निकले, लेकिन आधे झुलस गए। पहले उन्हें नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण दोनों को पीजीआई रेफर किया गया। सात दिन तक उपचाराधीन रहने के बाद बुधवार को दोनों ने दम तोड़ दिया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मृतक दंपती अपने बच्चों को बिहार में छोड़कर आए थे, जिससे उनकी जान बच गई। बच्चे अपने दादा-दादी के पास पढ़ाई कर रहे थे।