फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Counseling for recruitment to 14 posts of physical teacher in Solan from tomorrow

Solan News: सोलन में शारीरिक शिक्षक के 14 पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग कल से

Tue, 02 Jun 2026 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सभी जिले के पात्र उम्मीदवार हो सकेंगे प्रक्रिया में शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों पर बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह काउंसलिंग 3 से 9 जून तक आयोजित की जाएगी। उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) सोलन ने बताया कि जिला में शारीरिक शिक्षक के कुल 14 पद भरे जाएंगे। इनमें छह पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए दो पद आरक्षित किए गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) के लिए भी दो पद निर्धारित हैं। अनुसूचित जाति वर्ग (अनारक्षित) के लिए तीन पद रखे गए हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग (अनारक्षित) के लिए एक पद है। उम्मीदवारों को अपने गृह जिला में ही काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। उन्हें निर्धारित प्रपत्र पर सभी 12 जिलों की प्राथमिकताएं भरकर देनी होंगी। एक बार दी गई प्राथमिकता को किसी भी परिस्थिति में बदला नहीं जाएगा। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार, निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले उम्मीदवार 12 जिलों में से किसी भी जिला में भर्ती के लिए पात्र हैं।
शारीरिक शिक्षक के पद के लिए उम्मीदवार को भर्ती एवं पदोन्नति नियम 10 जनवरी, 2011 के अनुसार निर्धारित योग्यता पूरी करनी होगी। इन नियमों की प्रतिलिपि विभागीय वेबसाइट https:/himachal.nic.in/dse पर उपलब्ध है। जिला सोलन में शारीरिक शिक्षक पदों के लिए रोजगार कार्यालय द्वारा प्रेषित उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की गई है। यह सूची कार्यालय की वेबसाइट http://shadestech.wixsite.com/ddeesolan पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर अपना नाम और काउंसलिंग की तिथि देखकर भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

जो उम्मीदवार योग्यता पूरी करते हैं, लेकिन रोजगार कार्यालय की ओर से उनके नाम नहीं भेजे गए हैं, वे भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अन्य किसी कारण से अनुपस्थित रहे उम्मीदवार भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार 9 जून को काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार अपने जिला के उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सभी पात्र उम्मीदवारों को शामिल करने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed