फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   corona virus quirantine hospital

सोलन में विदेशों से लौटे एक दर्जन लोग किए क्वारंटाइन

Fri, 20 Mar 2020 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले में वीरवार देर शाम को करीब एक दर्जन लोग विदेश से वापस लोटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लौटे लोगों को अपनी निगरानी में रखा है। ये लोग आस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, केरल और अन्य जगहों से सोलन पहुंचे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास आई लिस्ट के अनुसार विभाग इनसे संपर्क साध रहा है और जानकारी हासिल कर रहा है कि यह व्यक्ति सोलन में कहां रह रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही इन सभी को 14 दिन तक घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। एक मार्च के बाद सोलन में विदेशों से आए लोगों का स्वास्थ्य विभाग पता लगाकर अलग रख रहा है। नेपाल से आ रहे लोगों का भी स्वास्थ्य विभाग पता लगाने के लिए जुटा हुआ है। बुधवार से इनका पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न जगहों पर अपनी टीमें भेजी हैं। नेपाल से आए लोगों का पता लगाते ही इन लोगों को तुरंत क्वारंटाइन में रखा जाएगा। इसके अलावा अब विभाग विभिन्न देशों से आने वाले लोगों को अपनी निगरानी में रखा है। इसके चलते क्वारंटाइन का यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

इतने लोगों को किया है जागरूक
जिला स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक विभिन्न देशों से आए 49 लोगों को अपनी निगरानी में रखा था। बुधवार को पांच लोग और सोलन पहुंचे हैं। अब 60 से अधिक लोगों को अपनी निगरानी में रखा है। इन 64 लोगों में से 27 लोगों का 28 दिन का निगरानी का समय पूरा हो गया है। इसके बाद इन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। इस दौरान 27 लोगों में कोई भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले है जबकि वर्तमान में निगरानी में 37 लोगों को रखा है और रोजाना स्वास्थ्य की अपडेट ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग चीन, जापान, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, दक्षिणी कोरिया, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, इटली, ईरान, नेपाल, फ्रांस, स्पेन व जर्मनी से ट्रैवलिंग कर भारत आ रहे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही एयरपोर्ट और स्टेशनों पर विभिन्न देशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। आईटीबीपी भी इन लोगों पर 14 से 20 दिन तक नजर बनाकर स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को छोड़ा जा रहा है।

14 दिन के क्वारंटाइन में भेजे दर्जन से अधिक लोग
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान होटल मालिकों को भी जारी एडवाइजरी के बारे में बताया जा रहा है। बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी देने के लिए कहा है। विदेश से आए दर्जन से अधिक लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed