{"_id":"6ae4aeffb270d7c1de01bc13","slug":"200-patients-examined-at-ayushman-arogya-camp-free-medicines-distributed-solan-news-c-176-1-sln1009-183260-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आयुष्मान आरोग्य शिविर में 200 मरीजों की जांच, निशुल्क दवाइयां बांटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आयुष्मान आरोग्य शिविर में 200 मरीजों की जांच, निशुल्क दवाइयां बांटीं
Sat, 31 Oct 2026 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर अस्पताल मे आयुष्मान आरोग्य शिविर मे चिकित्सक रोगीयो की जांच करते I संवाद
धर्मपुर अस्पताल में आयुष्मान आरोग्य शिविर में 200 लोगों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ बीएमओ धर्मपुर परमिंदर सिंह ने किया। शिविर में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब 200 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं।
शिविर में हड्डी रोग, स्त्री रोग, मेडिसिन और दंत रोग विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग भारद्वाज ने मरीजों को हड्डियों के स्वास्थ्य और देखभाल की जानकारी दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वान्या पठानिया ने महिलाओं की जांच कर उन्हें सर्दियों में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ ने सामान्य बीमारियों और सर्दियों में उनसे बचाव के उपाय बताए।
बीएमओ परमिंदर सिंह ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन हर महीने किया जाएगा, ताकि धर्मपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। प्रयास रहेगा कि शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इस अवसर पर पुष्पा जसवाल, अमिता शर्मा, पिंकी शर्मा और कुश्वा शर्मा भी मौजूद रहीं।