फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Soap made from goat's milk and nutmeg has become a center of attraction.

Solan News: बकरी के दूध और जायफल से बने साबुन बने आकर्षण का केंद्र

Sat, 31 Oct 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 31 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Soap made from goat's milk and nutmeg has become a center of attraction.
मालरोड सोलन में लगे स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर खरीदारी करती हुई। संवाद
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं उत्पाद, उमड़ रहे ग्राहक
विज्ञापन

पुष्पलता शांडिल्य
सोलन। मालरोड स्थित चिल्ड्रन पार्क के समीप शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने घर पर तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए। इस दौरान बकरी के दूध, जायफल और एलोवेरा से बने साबुन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं और युवतियों ने इनकी जमकर खरीदारी की। इसके अलावा चुकंदर, मसूर दाल और मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहे।
समूह की सदस्य शीला ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से घर पर साबुन तैयार कर रही हैं। उनके पास बकरी के दूध, जायफल, एलोवेरा और पुदीने से बने साबुन उपलब्ध हैं। इन्हें ग्लिसरीन और विटामिन ए मिलाकर तैयार किया जाता है। बकरी के दूध से बने साबुन की मांग अधिक रही। सभी साबुन की कीमत 80 रुपये रखी गई है। वहीं, बसाल निवासी आशा ने बताया कि वह चुकंदर, मसूर दाल और चावल से फेस पैक तैयार करती हैं। इनकी कीमत 120 से 150 रुपये तक है।
विज्ञापन

इनसेट
सेपू बड़ी और मूंग दाल की बड़ियों की भी रही मांग
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने घर पर तैयार सेपू बड़ी और मूंग दाल की बड़ियां भी बिक्री के लिए रखीं, जिन्हें ग्राहकों ने खूब पसंद किया। बड़ियों के 200 और 300 ग्राम के पैक 100 रुपये में बेचे गए। इसके अलावा पहाड़ी दालें 100 से 120 रुपये प्रति 500 ग्राम, अचार 100 से 200 रुपये प्रति 400 ग्राम और सेब की चटनी 300 रुपये में उपलब्ध रही। वहीं, स्थानीय शहद का 500 ग्राम पैक 500 रुपये और देसी घी 1100 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed