फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students in grades 5 and 8 will no longer be automatically promoted.

पांचवीं और आठवीं के विद्यार्थी अब नहीं होंगे स्वत: प्रमोट

Sat, 31 Oct 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 31 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों और कॉम्प्लेक्स हेड को जारी किए सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शैक्षणिक दक्षता और लर्निंग लेवल पूरा न करने बाद ही पास होंगे बच्चे
कॉम्प्लेक्स हेड भी निरीक्षण के लिए अन्य शिक्षकों को साथ लेकर नहीं जाएंगे
शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक सोलन ने सभी स्कूलों के लिए जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और कॉम्प्लेक्स हेड के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। हालिया समीक्षा बैठकों और निरीक्षणों में सामने आई कमियों के बाद उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने यह आदेश जारी किए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निर्देशों के अनुसार, निर्धारित शैक्षणिक दक्षता और लर्निंग लेवल हासिल नहीं करने वाले पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्वत: अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। विभाग ने डिटेंशन पॉलिसी को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (टीजीटी) को यथासंभव गैर-शैक्षणिक और मैदानी गतिविधियों में नहीं भेजने को कहा गया है, ताकि वे शिक्षण कार्य पर पूरा ध्यान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉम्प्लेक्स हेड अपने अधीन आने वाले स्कूलों का निरीक्षण अकेले करेंगे। वे अपने साथ पैरेंट स्कूल के किसी शिक्षक, विषय विशेषज्ञ या अन्य कर्मचारी को नहीं ले जा सकेंगे, ताकि संबंधित स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विभाग ने स्कूलों में अनधिकृत हेल्प बुक्स और गाइड्स के इस्तेमाल पर रोक लगाते हुए केवल एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल परिसरों की सफाई, समेकित निधि से दीवारों की सफेदी और स्टोर में पड़े कबाड़ व पुराने सामान का तुरंत निस्तारण करने को कहा गया है।


कोट
जिला सोलन के शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।-रीता गुप्ता, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed