{"_id":"5ebfe75c8ebc3e902c208c02","slug":"corona-update-solan-news-sml333076252","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण संबंधित भेजे सभी 198 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण संबंधित भेजे सभी 198 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले से कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए 198 व्यक्तियों के रक्त के नमूने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए थे। इनमें सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित लोगों ने राहत की सांस ली है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि इसमें क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 35, ईएसआई परवाणू से 22, नागरिक अस्पताल अर्की से 6, ईएसआई काठा से 9, नागरिक अस्पताल बद्दी से 64 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 62 सैंपल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारंटीन संबंधी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।
क्वारंटीन अवधि के बाद मिलेगा प्रमाण-पत्र
जिला में 14 दिन की क्वारंटीन अवधि समाप्त होने पर ऐसे सभी व्यक्तियों को स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग के साथ समन्वय बनाकर रखना होगा, अगले 14 दिन भी इन सभी पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सक्रिय निगरानी की जाएगी। क्वारंटीन अवधि के सफल समापन पर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि किसी के यहां कोई किरायेदार क्वारंटीन है तो उसे घर से न निकालें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर क्वारंटीन चक्र टूट जाएगा और कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाएगी।
सोलन से शनिवार को जांच के लिए भेजे 226 सैंपल
सोलन। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को बीबीएन सहित सोलन से 226 सैंपल कोरोना की जांच के लिए कसौली भेजे हैं। इसमें संबंधित सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार देर रात या फिर रविवार को आने की उम्मीद जताई जा रही है। लिए गए सैंपलों में बाहरी राज्यों से जिला पहुंच रहे लोग भी शामिल हैं। जिन्हें परवाणू, बद्दी में विभाग ने अपनी निगरानी में रखा हुआ है। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि जिला सोलन से 226 सैंपल जांच के लिए कसौली भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट जल्द ही विभाग को मिल जाएगी।