फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Construction of a culvert near Koti Tunnel on the Kalka-Shimla rail track has begun.

Solan News: कालका-शिमला रेल ट्रैक पर कोटी टनल के पास पुलिया निर्माण शुरू

Mon, 28 Sep 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 28 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Construction of a culvert near Koti Tunnel on the Kalka-Shimla rail track has begun.
कालका शिमला रेल ट्रेक पर कोटी टनल के पास पुल बनाने के लिए खोदी गई जमीन। संवाद
हाईवे से जोड़ी जाएगी पुलिया, बारिश में नहीं आएगा मलबा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर कोटी टनल के पास रेलवे बोर्ड ने पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया है। यह पुलिया पहाड़ से आने वाले बारिश के पानी और मलबे से ट्रैक को होने वाले नुकसान को कम करेगी। हर साल मलबा आने से इस हिस्से में रेल ट्रैक प्रभावित होता है।
रेलवे बोर्ड ठेकेदार के माध्यम से कंक्रीट की पुलिया का निर्माण करवा रहा है। इसे हाईवे की पुलिया से जोड़ा जाएगा, जिससे बारिश का पानी और मलबा पुलिया के रास्ते नीचे निकल सकेगा। पुलिया निर्माण के लिए भूमि की खुदाई और निशान लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

इस बार परवाणू और कोटी में हुई भारी बारिश से रेल ट्रैक को काफी नुकसान पहुंचा था। गुम्मा और कोटी में ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण रेल विभाग ने कालका से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। फिलहाल ट्रेनें धर्मपुर हिमाचल रेल स्टेशन से शिमला तक चलाई जा रही हैं। इससे पहले भी रेल विभाग ने कोटी टनल के पास पहाड़ से आने वाली मिट्टी और मलबे को रोकने के लिए कंक्रीट के डंगे लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed