फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Construction of 469 crore Pinjore-Nalagarh fourlane road starts

विकास की बात : पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन का निर्माण शुरू

Sun, 12 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
ओमपाल सिंह
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन मार्ग का कार्य शुरू हो गया है। 30 महीने में तैयार होने वाले इस मार्ग के निर्माण का जिम्मा पटेल इंफ्रा कंपनी ने लिया है। 469 करोड़ रुपये में यह मार्ग तैयार किया जाएगा। इस मार्ग के बनने से बीबीएन में लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
नालागढ़-पिंजौर मार्ग पर प्रतिदिन 30 हजार छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही 24 घंटे में होती है। औद्योगिक क्षेत्र बनने के बाद यहां पर वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालात यह है कि सुबह और शाम को यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मार्ग को फोरलेन बना रहा है। 31 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन में 17 किलोमीटर फोरलेन हिमाचल में बद्दी से नालागढ़ तक बनेगा जबकि 14 किलोमीटर हरियाणा में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच विभाग ने इस मार्ग में पड़ने वाले पेड़ों की कटाई का कार्य पूरा कर लिया है। बद्दी से नालागढ़ तक 460 मकान फोरलेन के जद में आए थे जिनके मकान मालिकों को मुआवजा देने का प्रक्रिया जारी है और जिन लोगों को मुआवजा मिल गया है, उनके मकान तोड़ने का कार्य भी चल रहा है।
यह मार्ग 39 मीटर चौड़ा बनेगा। चार बड़े पुल बनेंगे। 15 छोटे, 96 कलवर्ट, एक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा और दो व्हीलर अंडर प्लान भी बनाया जाएगा। 30 महीने के दौरान इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जाम से मिलेगा लोगों को छुटकारा
बद्दी के युवा व्यवसायी रमन कौशल ने बताया कि वर्तमान में बीबीएन में सबसे ज्यादा जाम की समस्या है। बद्दी से नालागढ़ तक 17 किमी मार्ग पर 10 से 15 मिनट तक का समय लगता है लेकिन वर्तमान में जाम के चलते एक घंटे तक समय लगता है। सुबह-शाम के समय उद्योगों से निकलने वाले कामगारों के चलते बीबीएन में जाम लगता है। फोरलेन बनने से इस समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
स्टॉप पर बस के रुकने से चलते रहेंगे अन्य वाहन
मानपुरा के समाजसेवी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि बद्दी से नालागढ़ तक निजी और निगम की बसें बीच सड़क पर खड़ी होकर सवारियों को उतारने और चढ़ाने का कार्य करती है। इससे जाम लगता है। अब फोरलेन बनने से बसों के खड़ा होने के बावजूद भी जाम नहीं लगेगा। इसके अलावा मुख्य मार्ग से बाईपास, संडोली, मलपुर, किशनपुरा, मानपुरा, खरूणी, खेड़ा, बवागनियां, किरपालपुर, न्यू नालागढ़ के लिए सड़क निकलती है। जब वाहन इन सड़कों पर मुड़ता है तो जाम लगना आम बात है। इससे भी छुटकारा मिलेगा।

ठेकेदार ने फोरलेन का कार्य किया शुरू
पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन के साइट इंजीनियर दिनेश पुनिया ने बताया कि जहां जमीन खाली है, निर्माण शुरू हो गया है। वहां पर ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है। कई स्थानों पर कलवर्ट और पुलियों का काम शुरू कर दिया है। 30 महीने में मार्ग को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस मार्ग के बनने से प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed