फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Condition of Barotiwala-Sensiwala road poor; causeway near helipad damaged.

Solan News: बरोटीवाला से सेंसीवाला मार्ग की हालत खराब, हेलीपैड के साथ बना काॅजवे टूटा

Sat, 05 Sep 2026 10:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
Condition of Barotiwala-Sensiwala road poor; causeway near helipad damaged.
नितेश कुमार
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक इस टूटे हुए काॅजवे से उलझ कर हो रहे दुर्घटनाग्रस्त
सिंगल मार्ग पर बड़े ट्रक चलने से लग रहा जाम, दुर्घटना का खतरा भी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला से बिजली बोर्ड के कार्यालय के साथ सेंसीवाला को निकले रोड की हालत काफी खराब हो गई है। हेलीपैड के साथ नाले पर बनाए गए कॉजवे की सरिया भी निकल गई हैं। इसमें उलझ कर दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। वहीं ट्रक यूनियन के साथ हिमुडा कॉलोनी को जोड़ने वाले रोड पर अस्थायी पुल बहने से सारा ट्रैफिक इसी रोड से निकल रहा है, लेकिन रोड की हालत इतनी खराब है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
बरोटीवाला से सेंसीवाला, कुल्हाड़ीवाला, मधाला, कंबेवाला, बगुवाला, हिमुडा कॉलोनी समेत हरियाणा के रामपुर जंगी को जोड़ने वाला यह रोड पूरी तरह से टूट गया है। बीबीएनडीए ने हेलीपैड साथ बहने वाले नाले पर कॉजवे बना रखा है जिसके बरसात के चलते सरिए बाहर निकल गए हैं। बरसात में यह टूटा हुआ रोड पानी भरने से दिखाई नहीं देता है जिससे दोपहिया वाहन चालक सरिए में उलझ कर गिर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक बाइक सवार भी उलझ कर बह गया उसका बाइक तो कुछ दूरी पर पकड़ लिया था लेकिन उसका शव पंजाब के रूपनगर के समीप मिला।
विज्ञापन


इनसेट
कामगार की हुई गिरने से मौत
बरोटीवाला निवासी नितेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले एक प्रवासी कामगार बाइक पर ड्यूटी जा रहा था। जैसे ही वह कॉजवे क्रॉस कर रहा था तो गड्ढे के कारण बाइक समेत पानी की चपेट में आ गया था जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने इस जानलेवा सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

छोटे वाहन चालक परेशान
रोहित कुमार ने बताया कि पहले लोग ट्रक यूनियन की ओर से गांव के निकल जाते थे। लेकिन वहां पर अस्थायी पुल टूटने से अब सभी हेलीपैड के साथ बने रास्ते से जाते हैं। मार्ग में गड्ढे होने से छोटे वाहन चालक परेशान हैं। विभाग को इसे जल्द से जल्द दुरुस्त करवाना चाहिए।

इनसेट

स्कूली बच्चे भी यहीं से जाते हैं
प्रकाश चंद ने बताया कि इस मार्ग पर दो निजी स्कूल पड़ते हैं। वहीं बरोटीवाला स्कूल के बच्चे भी इसी मार्ग से जाते हैं। उद्योगों में काम करने वाले कामगार भी इसी रास्ते से जाते हैं लेकिन मार्ग की हालत खराब होने से सभी परेशान हैं।

इनसेट

उद्योग प्रबंधन ले जाते हैं कच्चा माल
तारिक मोहम्मद ने बताया कि हिमुडा के इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में एक दर्जन से अधिक उद्योग हैं। यह उद्योग अपना तैयार माल व कच्चा माल इसी मार्ग से ले जा रहे हैं। जिससे यह मार्ग अधिक खराब हो गया है। सिंगल मार्ग होने से इस पर जाम की स्थिति बनी रहती है।


कोट
यह मार्ग बीबीएनडीए के अधीन है। कॉजवे टूटने का मामला उनके ध्यान में है और बरसात समाप्त होने के बाद इसे ठीक कर दिया जाएगा। - सुमित आजाद, अधिशासी अभियंता, बीबीएनडीए

नितेश कुमार

नितेश कुमार

नितेश कुमार

नितेश कुमार

नितेश कुमार

नितेश कुमार

नितेश कुमार

नितेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed