फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Company started repair work on NH 5

Solan News: एनएच पांच पर कंपनी ने शुरू किया मरम्मत कार्य

Sun, 14 Apr 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 14 Apr 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Company started repair work on NH 5
कालका-​शिमला एनएच पर कार्य को लेकर वनवे की सड़क। संवाद
पहले चरण में तंबूमोड़, सनवारा और दो सड़का में होगी मरम्मत
विज्ञापन

चक्कीमोड़ की ड्राइंग तैयार, एसजेवीएनएल की अनुमति का इंतजार
बीती बरसात में कई जगह ढह गई थी सड़क, निर्माण कार्य पर उठे थे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन के बीच करीब सात माह बाद मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से कई साइटों पर डंगा लगाने समेत सड़क की मरम्मत करनी शुरू कर दी है। वहीं धर्मपुर के दोसड़का के समीप धंसी सड़क को भी ठीक करने का कार्य शुरू हो गया है। इसी के साथ तंबूमोड़ पर रिटेनिंग वाल पर कार्य शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर परवाणू से सोलन के बीचे कुछ ही भागों का कार्य वर्तमान में फोरलेन निर्माता कंपनी को दिया है। जबकि चक्कीमोड़ का कार्य नई कंपनी को आवंटित किया गया है। चक्कीमोड़ की ड्राइंग पर सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की अनुमति के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। इसके इंतजार में एनएचएआई के अधिकारी भी बैठे हैं।
पहले चरण में तंबूमोड़, सनवारा और सोलन बाइपास के समीप सड़क की मरम्मत की जाएगी। इसी के साथ इन जगहों में पहाड़ी से भूस्खलन न हो इसके लिए क्लाउडिंग कार्य भी होगा। जबकि दूसरे चरण में चक्कीमोड़ में भी मरम्मत कार्य शुरू होगा। सबसे पहले पहाड़ी को टिकाया जाएगा और एक तरफ कार्य शुरू होगा। एनएचएआई की ओर से करीब 100 करोड़ से अधिक की राशि से मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि परवाणू-सोलन फोरलेन में बीती बरसात में काफी नुकसान हुआ था। चक्कीमोड़ के समीप एक अगस्त को बारिश के दौरान सड़क ढह गई थी। इसके बाद यहां से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई। करीब एक सप्ताह के बाद यहां पर फोरलेन निर्माता कंपनी की ओर से पहाड़ से आई मिट्टी को हटाकर अस्थायी सड़क का निर्माण किया। लेकिन बीच-बीच में फिर से सड़क बंद होती रही। वर्तमान में यहां पर आवाजाही ठीक चल रही है। लेकिन सड़क अस्थायी रूप से ही है। आगामी बरसात के तीन माह बाकी रह गए हैं। लेकिन चक्कीमोड़ में अभी भी हाल काफी खराब है। एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहन आ-जा रहे हैं। वहीं सनवारा और तंबूमोड़ में एक ही लेन से आवाजाही हो रही है। उधर, वर्तमान में कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि दोसड़का के समीप सड़क को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। आगामी दिनों में अन्य साइटों पर भी कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed