फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   college annual function

Solan News: कॉलेज में मेधावी किए सम्मानित

Tue, 19 Mar 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
सोलन कॉलेज में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम से बांधा समां, लघु नाटिका से मतदान करने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. हेमंत शांडिल ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने सत्र 2023-24 में शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक, एनसीसी, एनएसएस, रेंजर एवं रोवर समेत विभिन्न क्लब, समितियां में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। प्राचार्य ने राजकीय महाविद्यालय सोलन को उत्कृष्ट महाविद्यालय की श्रेणी में शामिल किए जाने पर बधाई दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महाविद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब ने लघु नाटिका से मतदान करने का संदेश दिया। समारोह में प्राध्यापक डॉ. हेमंत शांडिल, डॉ. ललित गुलरिया, डॉ. नरेंद्र वर्मा, डॉ. अनंत विद्या निधि, डॉ. योगेश, रेखा गुप्ता गुप्ता, रितु सोनी, डॉ. बीएन कमल, डॉ. रेणु बाला, कल्पना भारद्वाज, चमन शर्मा, दीपक गुप्ता, चंदन चौहान, अनिल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed