फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Borewells to be installed in the city to tackle drinking water shortage; tender process begins for Ward 16.

Solan News: पेयजल किल्लत से निपटने के लिए शहर में होंगे बोरवेल, वार्ड 16 में टेंडर प्रक्रिया शुरू

Thu, 03 Sep 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 03 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
छोटे पेयजल कनेक्शनों को किल्लत होने पर बोरवेल से दिया जाएगा पानी
विज्ञापन

गिरि व अश्वनी योजना में बार-बार सिल्ट आने से आ रही है समस्या
नगर निगम व जलशक्ति विभाग के बीच हुई पेयजल किल्लत पर बैठक
अभी शहर में पांच से छह दिन बाद की जा रही है आपूर्ति, लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पेयजल किल्लत से निपटने के लिए अब शहर में बोरवेल किए जाएंगे। वार्ड नंबर 16 में इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है और अन्य वार्डों में भी जगह का चयन कर बोरवेल किए जाएंगे। वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर बोरवेल के लिए स्थान चयनित किए जाएंगे। बोरवेल के माध्यम से संबंधित वार्डों में छोटे कनेक्शनों को पानी की किल्लत के दौरान पानी उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सके। शहर में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर बुधवार को नगर निगम के पदाधिकारियों, अधिकारियों और जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता के बीच बैठक हुई। इसमें विशेषतौर पर महापौर सुषमा शर्मा समेत सभी पार्षद मौजूद रहे। बैठक में चर्चा हुई कि शहर में लगातार पेयजल किल्लत बनी हुई है, लोगों को पांच से छह दिन बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि इसमें जलशक्ति विभाग ने तर्क दिया कि शिमला क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण गिरि और अश्वनी खड्ड में सिल्ट आ जाती है, जिससे सप्लाई बाधित होती है। वहीं नॉर्मल दिनों में विभाग पर्याप्त पानी निगम को दे रहा है।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि शहर में बोरवेल का किए जाएंगे, ताकि जब गिरि और अश्वनी खड्ड में सिल्ट आ जाए तो आपात में इन बोरवेलों से लोगों के छोटे कनेक्शनों को पानी उपलब्ध करवाया जा सके। साथ ही शहर में पेयजल किल्लत से निपटने के लिए भी एक ठोस प्लान बनाने पर चर्चा हुई। हालांकि महापौर ने दावा किया कि दो माह में वह शहर में पेयजल किल्लत को पूरी तरह से दूर कर देंगे। वहीं मौजूदा समय में आठ से 10 दिन में किल्लत को कम कर दिया जाएगा और कोशिश करेंगे कि लोगों को तीन से चार दिन में पानी उपलब्ध हो जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता ने बताया कि गिरी और अश्वनी पेयजल योजनाओं में ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिशों के कारण बहुत ज्यादा सिल्ट जमा हो रहा है। इससे पानी लिफ्ट करने में दिक्कत हो रही है। दो महीनों बाद बोरवेल की मदद से पानी लिफ्ट किया जाएगा और 20 से 25 कनेक्शन को एक बार में पानी देंगे। इससे पानी की समस्या से निजात मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस बारे में नगर निगम की महापौर सुषमा शर्मा ने कहा कि शहर में पेयजल किल्लत को लेकर जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया कि शहर के कुछ चयनित वार्डों में बोरवेल करके उस वार्ड के कुछ कनेक्शनों को इससे पानी दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed