फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Cold weather at Kali Ka Tibba following afternoon rains over the past three days.

Solan News: तीन दिन से दोपहर बाद हो रही बारिश के बाद काली का टिब्बा पर ठंड

Mon, 14 Sep 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 14 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट-चायल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गिरा पारा, बाजारों में सन्नाटा
विज्ञापन

अचानक बढ़ी ठंड के कारण लोगों ने निकाले जैकेट और स्वेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। उपमंडल कंडाघाट के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। रोजाना दोपहर बाद हो रही तेज बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है।

कंडाघाट के प्रसिद्ध करोल पर्वत और चायल के ऊंचाई वाले इलाकों विशेषकर काली का टिब्बा और विश्व प्रसिद्ध क्रिकेट मैदान के आसपास के क्षेत्रों में सर्द हवाओं का असर साफ देखने को मिल रहा है। अचानक तापमान गिरने से स्थानीय लोगों की दिनचर्या में बदलाव आ गया है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलमारियों से जैकेट, स्वेटर और गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। उधर, बारिश और बढ़ती ठंड का सीधा असर स्थानीय बाजारों पर भी पड़ा है। चायल और आसपास के मुख्य बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। क्षेत्र के स्थानीय निवासी अजय शर्मा, अजय कपूर, राजेश कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार दोपहर बाद बारिश हो रही है। बारिश के कारण अचानक ठंड बढ़ गई है, जिससे बचाव के लिए अब गर्म कपड़े पहनना जरूरी हो गया है। मौसम के इस अचानक बदलाव से लोगों को सितंबर महीने में ही कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed