{"_id":"6756fb194329226b9a0fc69d","slug":"cold-increased-due-to-snowfall-in-hilly-areas-and-bad-weather-in-district-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-133794-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात और जिला सोलन में खराब मौसम से ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात और जिला सोलन में खराब मौसम से ठंड बढ़ी
Mon, 09 Dec 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
चार डिग्री तक गिरा दिन का तापमान, रात में भी आई कमी
रविवार देर शाम चायल में बर्फबारी, कसौली, करोल में गिरे फाहे
जिला सोलन के किसान मायूस, बारिश होने की लगा रहे आस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/चायल। पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात के बाद जिला सोलन में ठंड बढ़ गई है। इसमें पर्यटक नगरी चायल में तीन इंच हिमपात हुआ है। जबकि पर्यटक स्थल कसौली और करोल में बर्फ के फाहे गिरे हैं। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में न बारिश और न ही हिमपात हुआ है। हालांकि बारिश से करीब चार डिग्री तक के तापमान में गिरावट आई। रविवार को जहां दिन का तापमान 20.5 डिग्री तक था, सोमवार को वह घटकर 16.5 रह गया। वहीं रात के तापमान में भी 2 डिग्री तक की गिरावट आई। उधर, पर्याप्त बारिश न होने से किसान मायूस हो गए हैं। किसान पिछले करीब तीन माह से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन हल्की बूंदा-बांदी ही हुई।
जानकारी के अनुसार जिले भर में हल्की बूंदाबांदी के बाद ठंड में भी इजाफा हुआ है। हर वर्ग के लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जिससे जहां पर्यटक कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। वहीं किसानों की ओर से रबी फसलों की रोपाई और रोपी गई फसलों को भी लाभ मिलेगा। वर्तमान में किसानों ने गेहूं, मटर, जौ सहित अन्य फसलों की रोपाई करनी है। इसके अलावा जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है। बर्फबारी के बाद बाहरी राज्यों से लोग भी प्रदेश का रुख करना शुरू कर देंगे। जिससे पर्यटक कारोबार को भी राहत मिलेगी।