{"_id":"658585904a241dd4d60584e4","slug":"clash-among-contractors-over-tenders-worth-rs-52-lakhs-in-nap-solan-news-c-176-1-ssml1040-13117-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नप में 52 लाख के टेंडरों को लेकर ठेकेदारों में छीना झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नप में 52 लाख के टेंडरों को लेकर ठेकेदारों में छीना झपटी
Fri, 22 Dec 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
एक दूसरे पर टेंडर फाड़ने के लगे आरोप, पूरे शहर में चर्चा
एक ने पुलिस तो दूसरे ठेकेदार ने नप ईओ को सौंपी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। नगर परिषद परवाणू 52 लाख रुपये के तीन पार्कों के टेंडर लेने के लिए ठेकेदारों में छीना झपटी हो गई। टेंडर फाड़ दिए, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के सेक्टर एक, तीन और आठ वार्ड में उक्त 52 लाख रुपये से तीन पार्कों की दशा को सुधारी जानी है। उक्त पार्कों के लिए नप परवाणू ने टेंडर निकाले थे। टेंडरों को बॉक्स में डालने पर बाधा पहुंचाने पर शहर के ठेकेदारों में बहसबाजी हुई और इस दौरान दो लोगों ने टेंडर के लिफाफे ठेकेदार के हाथ से छीनकर फाड़ दिए, जिससे विवाद बढ़ गया। उक्त टेंडर जब वीरवार को जमा किए जा रहे थे तब नप परवाणू के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा सोलन में जिला उपायुक्त के साथ बैठक में गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में घटी इस घटना की सूचना किसी ने परवाणू पुलिस को दी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान शहर के लोगो ने बीच बचाव कर मामले को ठंडा कर दिया
इस दौरान एक ठेकेदार ने आरोप लगाया कि नप के कुछ ठेकेदार जो अपनी मनमर्जी करना चाहते थे। उनका उद्देश्य है कि उनके अतिरिक्त कोई दूसरा टेंडर में भाग न ले पाए। ऐसे में टेंडर बाॅक्स में डालने से रोका गया। ठेकेदार ने अब इसकी लिखित शिकायत शुक्रवार को नप परवाणू के कार्यकारी अधिकारी को दी। उन्होंने उक्त ठेकेदारों की टेंडर डालने में बाधा डालने वाले ठेकेदारों की जांच कर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
उधर, नप परवाणू के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने उक्त ठेकेदार की शिकायत मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उक्त शिकायत को आगामी नगर परिषद की बैठक में रखकर इस बारे उचित निर्णय लिया जाएगा। वहीं एक अन्य ठेकेदार द्वारा भी टेंडर डालने से रोके जाने पर वीरवार को एक लिखित शिकायत पुलिस को दी है, जिसमें एक ठेकेदार द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है। शिकायत मिलने की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की और कहा कि परवाणू पुलिस इस बारे छानबीन कर रही है।