{"_id":"64945e910128bbff2c0a0594","slug":"city-council-baddi-chairman-resigns-solan-news-c-176-1-ssml1040-2182-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Thu, 22 Jun 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
पारिवारिक कारणों का हवाला देकर छोडा पद
बोले: भाजपा में बना रहुंगा समझौते के तहत छोड़ा पद
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी के भाजपा समर्थित अध्यक्ष जस्सी चौधरी ने नाटकीय घटनाक्रम में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को जस्सी चौधरी जिलाधीश सोलन कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपना इस्तीफा उपायुक्त मनमोहन शर्मा को सौंपा। जस्सी ने अपने इस्तीफे में पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। पहले अटकलों का बाजार गर्म था कि भाजपा समर्थित अध्यक्ष कांग्रेस का दामन थामेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष पद छोडा है पार्टी नहीं। वो पहले भी भाजपा में थे और आज भी पार्टी का अभिन्न अंग हैं। वो कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं। उनका अध्यक्ष पद के लिए एक साल का अंदरुनी करार था और उन्होंने एक समझौते के तहत एक साल पूरा होते ही अपना पद छोड़ दिया है और ईमानदारी दिखाई है।
उधर, इस विषय में जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष जस्सी चौधरी ने पारिवारिक कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगामी कार्यवाही के लिए सरकार को भेज दिया है।